गूगल ने डूडल बनाकर एलीना को किया याद

नई दिल्ली। गूगल ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला एलीना कॉर्नारो पिस्कोपिया के 373वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनका डूडल बनाकर उन्हें याद किया।

पांच जून 1646 में वियतनाम में जन्मी एलीना एक महान दार्शनिक थीं और वह 1678 में इटली के पडुआ विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी थीं। इन्हें हेलिना कॉर्नारो नाम से भी जाना जाता है। उनके पिता का नाम जियानबेटिस्ता कॉर्नारो पिस्कोपिया तथा माता का नाम जानेटा बोनी था।

एलीना जियानबेटिस्ता और जानेटा की तीसरी संतान थी। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम सात साल शिक्षा और चैरिटी के लिए समर्पित किये और महज 38 साल की उम्र 26 जुलाई 1684 में उनका निधन हो गया था। उनकी याद में पडुआ विश्वविधालय में उनकी प्रतिमा स्थापित की गयी है।



from Technology-gadgets - samacharjagat.com http://bit.ly/2K3M7R5

Thank You For Your Reply.

Previous Post Next Post